फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला, चार लोग घायल

Thu, 24 Jul 2025 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। गांव संतोषपुरा में आरोपियों ने रंजिश को लेकर घर में घुसकर ग्रामीण पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। बचाने आए परिवार के तीन अन्य लोगों को भी पीटा। सुनगढ़ी पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव संतोषपुरा निवासी राजेश्वर ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि 22 जुलाई की रात करीब 10 बजे गांव के ही शंकर लोधी ने उसके साथ गाली-गलौज की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। विरोध करने पर शंकर अपने साथी देवकुमार और धर्मवीर के साथ उसके घर में घुस आया। लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने बांका से वार कर उसे गंभीर घायल कर दिया। शोर सुनकर बचाने पहुंचे प्रसादी लाल, हरदेई और पवन को भी बांके से प्रहार कर घायल कर दिया। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें