फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात शिकारियों ने किया जंगली सुअर मारने की कोशिश, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। गन्ने के खेत में रविवार को सात शिकारियों ने जंगली सुअर का शिकार करने की कोशिश की। वन विभाग की टीम ने एक शिकारी दबोच लिया, जबकि छह शिकारी भाग गए। शिकारियों पर वन विभाग की ओर से केस दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

रेंजर वजीर हसन ने बताया कि गंगापुरी में गन्ने के खेत में सात शिकारियों ने एक जंगली सुअर का शिकार करने की कोशिश की। सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शिकारियों की घेराबंदी कर ली। टीम को देखकर शिकारी भागने लगे। उसमें एक शिकारी को दबोच लिया गया, जबकि छह भाग गए। वन विभाग की टीम पकड़े गए शिकारी को रेंज कार्यालय ले आई। शिकारी लोचन प्रसाद ने वन विभाग की टीम को भागे हुए साथियों के नाम पते बता दिए। रेंजर ने बताया कि शिकारियों पर वन विभाग की ओर से केस दर्ज कर लिया गया है। इसमें गंगापुरी के लोचन प्रसाद, विष्णु दयाल, पातीराम, मेघनाथ, गांव रंपुरा नत्थू निवासी छोटेलाल, शिवदयाल और चुन्नी लाल को नामजद किया गया है। टीम ने मौके से शिकार के उपकरण भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें