फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबरन पेड़ काटने की सूचना पर पहुंचे सिपाही पर शराबी ने किया हमला, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा (पीलीभीत)। खेत पर लगे पेड़ों को जबरन काटने की सूचना पर पहुंचे यूपी 112 के सिपाही पर नशे में धुत आरोपी ने लकड़ी का टुकड़ा उठाकर हमलाकर दिया। पुलिस ने साथ गए होमगार्ड और ग्रामीणों की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सिपाही की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

घटना रविवार पूर्वान्ह करीब साढ़े 10 बजे की है। यूपी 112 पर अमखेड़ा गांव निवासी बालेश्वर ने कॉल कर बताया कि उनके खेत पर खड़े पापुलर के पेड़ दो लोग जबरन कटवा रहे हैं। विरोध करने पर झगड़ा किया जा रहा है। कुछ ही देर में यूपी 112 की पीआरवी 3444 पर तैनात सिपाही मोहम्मद आरिफ, होमगार्ड वेदप्रकाश के साथ मौके पर पहुंच गए। वहां पर अमखेड़ा गांव निवासी भगवत सरन पेड़ों को कटवाता मिला। पुलिस के अनुसार वह नशे में था। सिपाही ने जब भगवतसरन को रोकने का प्रयास किया तो उसने हमला कर दिया। पेड़ काटकर जमा की गई लकड़ी के टुकड़े से सिपाही पर हमला कर दिया। इसमें सिपाही के एक हाथ में चोट आई। इसके बाद होमगार्ड और कुछ ग्रामीणों की मदद से सिपाही ने आरोपी भगवतसरन को पकड़ लिया। उसको लेकर थाने आए और सिपाही ने तहरीर दी। इंस्पेक्टर उमेश सिंह सोलंकी ने बताया कि सिपाही की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर भगवत सरन का चालान कर दिया है। सिपाही का मेडिकल परीक्षण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें