फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया

Fri, 25 Dec 2015 11:32 PM IST
plibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन भाजपा एवं उसे जुड़े संगठनों ने धूमधाम से मनाया। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर तिलक कर शतायु की कामना की। शहर के अलावा पूरनपुर, बीसलपुर व अन्य स्थानों पर भी जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

भाजपा के कैंप कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ही एक मात्र ऐसे प्रधानमंत्री रहे हैं, जिनका सम्मान हर वर्ग और हर पार्टी के लोग करते हैं। उनके प्रधानमंत्रित्व काल में देश ने पोखरण में परमाणु परीक्षण और कारगिल में विजय हासिल की। इससे देश का लोहा पूरी दुनिया ने माना। कार्यक्रम में राकेश सिह, गौरव अवस्थी, रामकुमार वर्मा, अमित वाल्मीकि, राजेंद्र भटनागर, अनिल राठौर, शिवनरायन शर्मा, अजय सिंह, गुरभाग सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।
उधर नगर अध्यक्ष अतुल गोयल के आवास पर भी कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से जन्मदिन मनाया। यहां हर्षवर्धन पांडेय, सुरेश कौशल, तुलाराम लोधी, गोकुल मौर्य, जगतपाल सिंह, अनुज विजय शर्मा, गिरीश मिश्रा, कपिल अग्रवाल, शुभम गोयल, मोहित, हरद्वारीलाल तिवारी, अजय पाल, अनूप पाल, अमृतलाल, उग्रसेन गंगवार, शिवाजी गंगवार, मुकेश आदि थे।
विज्ञापन

बीसलपुर। भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनके दीर्घायु की कामना की। यहां मनोज गुप्ता, अमित अग्रवाल, विनोद मिश्रा, नितिन शर्मा, राजेंद्र अग्रवाल, मीना सिंह, सचिन, अजय, अटलदीप, रवि, रामनरेश, राकेश, राहुल, हरिनंदन, श्रीनिवास, सुनील, अनीता, रूपा, राकेश, राजकुमार, श्रीपाल, राजीव अग्रवाल और अनुज मित्तल थे।
 इधर नरेंद्र मोदी विचार मंच की ओर से हुए कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, वीरेंद्र अग्रवाल, जितेंद्र गुप्ता, दीपक, सत्यप्रकाश बिट्टू, आशीष गुपहता, अशोक कुमार,   आनंद शर्मा, अमित अग्रवाल, लोकेश गंगवार और हरीश गंगवार शासमिल हुए।
पूरनपुर। भाजपाइयों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 91वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। उनके चित्र पर तिलक कर दीर्घायु की कामना की और मिष्ठान बांटा। यहां मुकेश खंडेलवाल, रवि गुप्ता, प्रणय बाजपेई वीनू, सर्वेश वर्मा, मुकेश, मनोज गुप्ता, राज गुप्ता, सुनील वर्मा, त्रिभुवन शर्मा, श्यामरंग, संदीप खंडेलवाल, पीयूष भार्गव, सुप्रोदी जोशी, मोनू गुप्ता, बलराम कृष्ण मिश्रा, केवल चंद्र सिंह, विधि ओम सिंह, अतुल वर्मा, रोहित अग्निहोत्री, दीपक खुराना, संदीप नागी, रामपाल गंगवार, यदुनंदन जापानी,डॉ. ठाकुरदास, श्रेष्ठ खंडेलवाल आदि थे।

आरएसएस ने मनाया प्रचार दिवस
पीलीभीत। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ब्रजप्रांत की ओर से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रचार दिवस मनाया गया। रेलवे स्टेशन सहित कई स्थानों पर स्टाल लगाकर संघ, स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयों के साहित्य की बिक्री की गई। इस मौके पर गौरव शर्मा, डॉ. लक्ष्मीकांत दीक्षित, चंदन सिंह, सुमित गुप्ता, विनोद दीक्षित, नितिन भारती, अनमोल सिंह, लेखराज भारती, हर्षवर्धन पांडेय, संजय गंगवार, दीपक अग्रवाल, प्रदीप नवरंग, स्वामी प्रवक्तानंद, डॉ. संतोष त्रिपाठी, राजेंद्र कश्यप, मनोज दीक्षित, अतुल गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें