फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की नजर में रहेगा जुलूसे गौसिया

Wed, 20 Jan 2016 11:26 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
दो साल पहले जुलूस-ए-गौसिया के दौरान हुए बवाल को लेकर इस बार पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट हैं। सुरक्षा में कोई चूक न हो इसके लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं। एसपी ने जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अन्य जिलों से सात सीओ समेत 319 पुलिस कर्मी व तीन कंपनी पीएसी मांगी है।
विज्ञापन

शहर में हर वर्ष जुलूसे गौसिया आस्ताने हशमतिया हशमतनगर से निकाला जाता है। 22 जनवरी की सुबह करीब 9.30 बजे जुलूस रवाना होगा। वर्ष 2014 में रूट को लेकर बवाल हो गया था। जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने पंजाबियान मोहल्ले में लगी बेरीकैडिंग तोड़ दी थी। इस वर्ष बारावफात के जुलूस को लेकर मद्दे की पुलिया पर बवाल हो गया था। इस दौरान पुलिस और पब्लिक के बीच टकराव के बाद पथराव, फायरिंग हुई थी। दोनों घटनाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन काफी सतर्क है।
एसपी ने बताया कि जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया गया है। बैरीकैडिंग आदि के लिए प्वाइंट भी चिन्हित किए गए हैं। एएसपी सुधीर कुमार सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि जिस रूट से जुलूस निकाला जाएगा, उस रूट को चार जोन और 11 सेक्टरों में बांटा गया है।
विज्ञापन

पंजाबियान व वाटर वर्क्स में बेरीकैडिंग लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि सात सीओ, 15 एसओ, 75 एसआई, 95 एचसीपी, 210 सिपाही और तीन कंपनी पीएसी की मांगी गई है। इस फोर्स के अलावा जिले के चार सीओ, 10 एसओ भी भारी पुलिस बल के साथ लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों से सख्ती के साथ निपटा जाएगा।

इस रूट से निकलेगा जुलूस
आस्तान ए हशमतिया से मौलाना मोहम्मद जरताब रजा खां के नेतृत्व में जुलूस बेलों के चौराहा से कमल्ले चौराहा, जुगनू पाकड़ से पांच पीरों वाला तिराहा, छोटी मार्केट से शरीफ खां चौराहा, मनिहारों की मस्जिद, हुसैनी मस्जिद चौराहा, लाल रोड रंगीलाल चौराहा, जमनी चौराहा, सुनहरी मस्जिद, ड्रमंडगंज चौराहा, बरेली गेट, जाटों वाला चौराहा, मेवा फरोशी इमामबाड़ा चौराहा, पुलिया वाली मस्जिद होते हुए देवा चौकी के सामने से धुनों वाली मस्जिद, आयुर्वेदिक कॉलेज चौराहा से अशरफ खां, आवास विकास रोड, बाले मियां की मजार होता हुआ हशमतनगर मजार पर समाप्त होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें