फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई मतदान केंद्रों पर लंबी दूरी तय कर डाले वोट

Fri, 09 Oct 2015 11:41 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में दोनों ब्लाकों के कुछ मतदान केंद्रों पर वोटरों को लंबी दूरी तय कर पहुंचना पड़ा। इसको लेकर मतदाताओं में रोष देखा गया।
विज्ञापन

बरखेड़ा व मरौरी ब्लाक में कई ऐसे मतदान केंद्र बनाए गए, जहां आसपास गांवों के वोटरों ने लंबी दूरी तय कर अपने वोट डाले। बरखेड़ा ब्लाक के गांव पिपरहिया, पट्टी, हिम्मतपुर, जयनगर, आमडंडा समेत दो अन्य गांवों के लिए प्राथमिक विद्यालय दियोहना में मतदान केंद्र बनाया गया। जबकि यह गांव मतदान केंद्र से तीन से डेढ़ किलोमीटर दूर है। ऐसे में वोटरों में लंबी दूरी तय करना वोट डालने पहुंचना पड़ा। मरौरी ब्लाक क्षेत्र में भी कुछ गांवों के लोगों को दूर स्थित मतदान केद्रों पर वोट डालने जाना पड़ा। जिसको लेकर वोटरों में खासा रोष देखा गया।
विज्ञापन


दूरी का फायदा उठाकर खूब चले वाहन
दियोहना मतदान केंद्र पर दूरी होने का फायदा प्रत्याशियों ने खूब उठाया। वोटरों को लाने के लिए उन्होंने टेंपो व बाइकों का जमकर इस्तेमाल किया। इस दौरान दादा-दादी, चाचा-चाची को ध्यान रखना कहना नहीं भूले।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें