पीलीभीत। आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की कमी को जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इसको लेकर विभागीय स्तर से कवायद तेज कर दी गई है। व
जिले में 1960 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित किया जा रहे हैं। इन आंगनबाड़ी केंद्रों में 1893 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 1469 सहायिकाओं की तैनाती है। इस तरह जनपद में 67 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 491
सहायिका के पद रिक्त चल रहे हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों में स्टाफ की कमी के चलते विभागीय योजनाएं प्रभावित होती रहीं हैं।
हालांकि विभाग कम स्टाफ के सहारे ही बेहतर प्रयास करने में जुटा है। अब शासन ने इनकी कमी को पूरा करने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने संबंधी दिशा निर्देश जारी किए हैं। साथ ही यदि कोई सहायिका आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद की पात्र होगी तो उसका प्रमोशन कर आंगनबाड़ी के पद पर चयन किया जाएगा।
इसमें पांच वर्ष की निरंतर सेवा,अधिकतम 50 वर्ष आयु और शैक्षिक योग्यता कम से कम इंटरमीडिएट की पात्रता रखने वाली सहायिकाओं वरीयता दी जाएगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी युगल किशोर सांगुड़ी ने बताया कि शासन स्तर से दिशा निर्देश मिले हैं।
इसको लेकर सभी सीडीपीओ से सूचनाएं मांगी गई हैं। सूचना प्राप्त होने के बाद इस आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।