फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक आयुक्त ने पकड़ा 225 बोरे गेहूं पकड़ा

Sat, 15 Apr 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
सहायक आयुक्त ने पकड़ा 225 बोरे गेहूं पकड़ा
विज्ञापन
शाहजहांपुर के सहायक आयुक्त (वाणिज्य) अजीत सिंह ने शनिवार को गांव खनंका के पास एक ट्रैक्टर ट्राली में बिना कागजों के ले जाया जा रहा 225 बोला गेहूं पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। शाहजहांपुर के सहायक आयुक्त (वाणिज्य) अजीत सिंह को पता चला कि एक व्यक्ति 225 बोरे गेहूं शाहजहांपुर के कस्बा निगोही से ट्राली में बीसलपुर की ओर ले जा रहा है। इयकी सूचना मिलते ही उन्होंने ट्रैक्टर-ट्राली का पीछा शुरू कर दिया। सहायक आयुक्त ने गांव खनंका के पास गेहूं भरी ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ लिया। चालक सहायक आयुक्त को गेहूं संबंधी कोई कागजात नहीं दिखा सका। तभी उन्होंने गेहूं भरी ट्रैक्टर ट्राली पुलिस के हवाले कर दी है। सहायक आयुक्त ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उन्हीं के अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। ट्रैक्टर चालक शाहजहांपुर के कस्बा निगोही का निवासी बताया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें