फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: संकुल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में अशोकनगर विद्यालय का रहा दबदबा

Mon, 11 Sep 2023 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। सरस्वती शिशु मंदिर में हुईं संकुल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में बरेली के अशोकनगर विद्यालय का दबदबा रहा। इसके बच्चों ने हर खेल में बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिरों के 200 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को विद्यालय के प्रबंधक ब्रह्मऔतार अग्रवाल ने किया। शिशु वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में पूरनपुर के अमित पहले, साहूकारा के मोहित दूसरे और इसी विद्यालय का मगन बाबू तीसरे स्थान पर रहे। चक्का फेंक में बीसलपुर के निखिल पहले, साहूकारा के मोहित दूसरे और इसी विद्यालय का देवदत्त तीसरे स्थान पर रहे।
100 मीटर दौड़ में अशोकनगर सरस्वती शिशु मंदिर के उपलक्ष्य पहले, बीसलपुर के आलोक दूसरे और बिलसंडा के समर तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में बीसलपुर के आकर्ष पहले, अशोकनगर के अंश प्रजापति दूसरे और पूरनपुर के युवराज तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में अशोकनगर के उपलक्ष्य पहले, मझोला के निखिल गंगवार दूसरे और यहीं के नितिन तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद मेंं अशोक नगर के विवेक पहले, यहीं के योगेंद्र दूसरे और पूरनुपर के अंश दीप तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

बालिका वर्ग की शिशु वर्ग की गोला फेंक में अशोकनगर की रितिका पहले, पूरनपुर की गोसिमा दूसरे और बिलसंडा की संध्या तीसरे स्थान पर रहीं। चक्का फेंक में पूरनपुर की गोसिमा पहले, बीसलपुर की चंंचल दूसरे और अशोकनगर की वंदना तीसरे स्थान पर रहीं। लंबी कूद में अशोकनगर की रागिनी पहले, तिलहर की दीपांशी दूसरे और शाहजहांपुर की वैभवी तीसरे स्थान पर रहीं। निर्णायक मंडल में संकुल प्रमुख कुरेंद्र पाल, प्रधानाचार्य हरीश चंद्र वर्मा, यशपाल, धनपाल, संतोष तिवारी, रामरतनलाल और सुधीर शुक्ला शामिल रहे। विजयी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक गोविंद बिहारी ने विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें