फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आशाओं को प्रति आयुष्मान कार्ड बनाने पर मिलेंगे पांच रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में अभी भी 16,731 चयनित लाभार्थी आयुष्मान योजनाओं से पिछड़े हुए हैं। जिनमें परिवार सदस्यों की संख्या 3,64,175 है। स्वास्थ्य विभाग अब फिर से नए सिरे से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 15 अप्रैल तक अभियान चलाएगा। इस अभियान में आशा वर्कर, सीएचओ सहित विभागीय कर्मियों को ऑपरेटर आईडी से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए प्रति कार्ड पांच रुपये दिया प्रोत्साहन राशि मिलेगा। वहीं, विभाग भी ज्यादा से ज्यादा ऑपरेटर आईडी बनाने में जुटा है।
विज्ञापन


जिले में 11,79,627 लोगों को आयुष्मान कार्ड बनना है। जिसमें से 8,15,452 लोगों का विभाग आयुष्मान कार्ड बना चुकी है। परिवार की संख्या में आयुष्मान कार्ड के विस्तार की माने तो प्रदेश में जिले का तीसरा स्थान है, वहीं संख्या के आधार पर प्रदेश में जिला छठे स्थान पर है। अब स्वास्थ्य विभाग ने फिर से अभियान के तहत शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए नयी योजनाएं बनाई है। जिले में कार्यरत आशा वर्कर, सीएचओ व आंगनबाड़ी सहयोगी कार्यकर्ताओं की ज्यादा से ज्यादा ऑपरेटर आईडी खोली जा रही है। इसके जरिए लाभार्थी का आयुष्मान कार्ड बनाने में कर्मी को पांच रुपये की प्रोत्साहन राशि सीधे शासन से डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में पहुंचेगी। सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने बताया विभाग में ऑपरेटर आईडी बनाने को कार्य तेजी से चल रहा है। जिले में अभी 5 प्रतिशत कार्ड बनना बाकी हैं। जो अप्रैल माह तक शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें