फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गर्मी बढ़ते ही लड़खड़ाने लगी बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
पूरनपुर क्षेत्र के शेरपुर विद्युत सब स्टेशन में पैनल बदलते कर्मचारी स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
पूरनपुर। गर्मी शुरू होते ही नगर की बिजली आपूर्ति लड़खड़ाने लगी है। शनिवार रात और रविवार को पूरे दिन बिजली की आंख मिचौनी चलती रही। दो दिन से बदहाल बिजली आपूर्ति से उपभोक्ताओं में रोष है।
विज्ञापन


शनिवार को नगर के विद्युत सब स्टेशन में पांच एमबीए के स्थान पर 10 एमबीए का ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। इससे शनिवार सुबह से बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई। जगह-जगह हुए फॉल्ट भी सही नहीं हो सके। ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य शनिवार शाम चार बजे पूरा हो गया। इसके बाद भी नगर की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
शनिवार पूरी रात और रविवार को दिन भर बिजली कटौती का खेल चलता रहा। इससे उपभोक्ताओं में रोष देखा गया। उप खंड अधिकारी मोहित गुप्ता ने बताया कि बदले गए ट्रांसफॉर्मर को शनिवार रात नौ बजे चार्ज कर आपूर्ति सुचारू कर दी गई। मगर कई जगह फॉल्ट और रविवार को नगर मेंं कनेक्शन काटो अभियान के चलते कर्मचारियों ने कई बार शटडाउन लिया।
विज्ञापन



बिजली लाइन पर पेड़ गिरने से दो घंटे बाधित रही आपूर्ति
पीलीभीत। बिजली लाइन में फॉल्ट, अघोषित कटौती और बार-बार ट्रिपिंग से शहर के बिजली उपभोक्ता परेशान हैं। रात में हो रही कटौती ने उपभोक्ताओं की नींद उड़ा दी है।
शनिवार रात करीब 11:30 बजे शहर के वल्लभनगर कॉलोनी में माल गोदाम के समीप बिजली लाइन पर पेड़ गिर जाने से तार टूट गए। आसपास मोहल्लाें की बिजली गुल हो गई। जानकारी पर बिजली कर्मचारी मौके पर पहुंचे। दो घंटे की मशक्कत के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। चावला चौराहा क्षेत्र के उपभोक्ताओं की बिजली भी गुल रही।
रविवार को भी बिजली कटौती ने उपभोक्ताओं को खूब परेशान किया। मोहल्ला अशरफ खान, शिवनगर कॉलोनी, गैस चौराहा, अग्रवाल सभा के पास के उपभोक्ताओं को भी बिजली कटौती ने परेशान किया। जेई जहांगीर ने बताया कि फाल्ट आने से कुछ स्थानों पर आपूर्ति बाधित हुई थी, जिसे मरम्मत के बाद सुचारू करा दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें