पीलीभीत। पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के पहले दिन परीक्षा समाप्त होते ही अभ्यर्थी घर लौटने की जल्दी में पैदल ही बस और ट्रेन पकड़ने की जल्दी में दिखे। जिसके चलते शहर के नौगवां चौराहे के अलावा रेलवे स्टेशन पर सर्वाधिक भीड़ रही। ऐसे में बसों में चढ़ने के लिए मारा-मारी रही। हालांकि पर्याप्त संख्या में बसें होने से अभ्यर्थियों को परेशान नहीं होना पड़ा। दोनों पालियों में परीक्षा के चलते देर शाम तक रोडवेज बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन पर भीड़ रही।
जनपद में शुक्रवार को दोनों पालियों में हुई परीक्षा में राजस्थान, बिहार, हरियाणा के अधिक अभ्यर्थी शामिल होने पहुंचे। अधिकांश अभ्यर्थी एक दिन पूर्व ही शहर में पहुंच गए थे। रोडवेज के साथ ट्रेनों का सफर तय कर अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे थे। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम की ओर से बसों के फेरे बढ़ाए गए थे।
पहली पाली की परीक्षा जैसे ही समाप्त हुई घर लौटने वालों की भीड़ नौगवां चौराहे पर उमड़ पड़ी। यहां पर्याप्त संख्या में बसों को लगाया गया था, इसके बावजूद पहले चढ़ने के लिए मारा-मारी रही। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी व्यवस्थाओं को संभालने में जुटे रहे। मुफ्त में सफर करने के लिए अभ्यर्थी हाथ में ही प्रवेश पत्र पकड़े नजर आए। बरेली, रामपुर, मुरादाबाद मार्ग की बसों में अधिक भीड़ थी तो दिन में दो बजे की ट्रेन भी खचाखच भरी रही।
000
कम पहुंचे अभ्यर्थीशुक्रवार को दोनों पालियों में देश के विभिन्न इलाकों के 4992 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने आना था, लेकिन दोनों पालियों में अभ्यर्थियों की संख्या काफी कम रही। जिसके चलते परीक्षा छूटने के बाद लौटने वाले अभ्यर्थियों को असुविधा का काम सामना करना पड़ा। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर तैनात पुलिस बल व्यवस्थाओं को संभालता दिखा।
000
फोटो: 14,15
परीक्षा केंद्रों के सौ मीटर दायरे में बंद रहीं दुकानें
सुरक्षा के लिहाज से परीक्षा केंद्रों के सौ मीटर दायरे में प्रतिबंध लगाया गया था। बैरिकेडिंग करने के साथ पुलिस बल को तैनात किया गया था। जिसके चलते शहर के उपाधि कॉलेज मार्ग पर सन्नाटा पसरा रहा। दुकानें बंद रहीं, इस दायरे में आने रहने वाले लोगों को ही आने-जाने की छूट दी गई थी। मार्ग पर परीक्षा केंद्र के चलते उपाधि कॉलेज चौराहे और नई बस्ती चौराहे पर बैरिकेडिंग की गई थी। जिससे राहगीरों को दूसरी सड़क से होकर जाना पड़ा।
समय से पहुंचने की जल्दी में दो किमी चले पैदल
सुबह की पाली में दस बजे से परीक्षा होने के चलते अधिकांश अभ्यर्थी सात बजे ही केंद्रों पर पहुंचने लगे। हालांकि उन्हें दो घंटा पहले ही प्रवेश दिया गया। अभ्यर्थियों का कहना था कि रात रेलवे स्टेशन पर गुजारी। सुबह होते ही तैयारी कर परीक्षा केंद्र पहुंचने के लिए पैदल ही निकल पड़े। करीब दो किमी पैदल चले। हालांकि रास्ते में ई-रिक्शा भी मिले, लेकिन पुलिस कर्मियों से जानकारी जुटाते हुए वे पैदल ही केंद्रों तक पहुंचे।
पीलीभीत शहर के डिग्री कॉलेज चौराहे के पास लगाया गई बैरीकेडिंग।संवाद
पीलीभीत शहर के डिग्री कॉलेज चौराहे के पास लगाया गई बैरीकेडिंग।संवाद