फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मोदी के जाते ही दिखी घर जाने की अफरा-तफरी, जाम की स्थिति बनी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुनने का उत्साह उनके जाते ही घर जाने की अफरा-तफरी में बदल गया। सभास्थल से निकलकर लोग सीधे अपने वाहनों के पास पहुंचे और घर को रवाना हुए तो सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लग गईं। कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी। हालांकि पुलिस ने जल्द ही व्यवस्था संभाल ली।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12:20 बजे प्रधानमंत्री का काफिला सभा स्थल ड्रमंड इंटर कॉलेज से हेलीपैड के लिए रवाना हुआ। प्रधानमंत्री के जाते ही पंडाल मे मौजूद लोग भी घर जाने के लिए निकल पड़े। कॉलेज के पास अफरातफरी का माहौल हो गया। गौहनिया चौराहे पर जाम की स्थिति बन गई।
काफी मशक्कत के बाद लोग यहां से निकले। बस और अन्य वाहनों से आए लोग गांधी स्टेडियम, रामलीला मैदान और रामा इंटर कॉलेज पहुंचे। इन स्थानों से जब वाहन निकलना शुरू हुए, तो रामलीला मार्ग पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। यहां भी जाम का नजारा दिखा। जाम में फंसे वाहन रेंग-रेंगकर आगे बढ़ते दिखे।
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था सुचारू करने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। असम चौराहे के पास भी जाम की स्थिति बनी। रामलीला मार्ग से आकर असम हाईवे पर मिलने वाले स्थान के पास बसों की लंबी कतार दिखी।
-
जल्दबाजी में दिखे ड्यूटी में लगे अधिकारी
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में दूसरे जिलों के अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई थी। प्रधानमंत्री के जाने के बाद ही टनकपुर हाईवे पर अधिकारियों की गाड़ियों के सायरन बजने लगे। अधिकारी अपने जिलों को रवाना हो गए। ऐसे में डिग्री कॉलेज चौराहे पर कई बार सभास्थल से आ रहे लोगों को रोकना पड़ा। इससे लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें