फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गजरौला में रोके गए पूरनपुर की ओर से आने वाले बड़े वाहन, लगी कतार

विज्ञापन
गजरौला में खड़े ट्रक । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के ड्रमंड इंटर कॉलेज में प्रधानमंत्री की चुनावी सभा के चलते प्रमुख मार्गों की यातायात व्यवस्था में बदलाव को लेकर पूरनपुर की ओर से आने वाले बड़े वाहनों को गजरौला में ही रोक दिया गया। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं बरेली की ओर जाने वाले वाहनों को बरखेड़ा होकर भेजा गया।
विज्ञापन

मंगलवार को टनकपुर हाईवे पर स्थित ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में प्रधानमंत्री की चुनावी सभा हुई। सुरक्षा को लेकर वाहनों का रूट भी डायवर्ट किया गया था। शहर में उपाधि कॉलेज चौराहा से छतरी चौराहा की ओर वाहनों को नहीं आने दिया गया तो हाईवे पर भी इसी तरह की व्यवस्था की गई।
बरेली की ओर से आने वाले वाहनों को ललौरीखेड़ा और शाही से आगे नहीं बढ़ने दिया गया। गजरौला में पुलिस ने हाईवे पर ही बैरीकेट्स लगाकर वाहनों को आगे जाने से रोक दिया। यहां से उन्हीं वाहनों को आगे भेजा गया जो रैली में जा रहे थे। इसके अलावा ट्रक और लोडर को वहीं पर रोक दिया गया। इससे एक ओर हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें