फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मलेरिया के मरीज बढ़े तो बिलसंडा पहुंची टीम

विज्ञापन
बिलसंडा सीएचसी पर निरीक्षण करते संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य । स्रोत - स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
बिलसंडा। क्षेत्र के गांवों में लगातार निकल रहे मलेरिया के मरीजों के बारे में जानकारी लेने संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य अपनी टीम के साथ मंगलवार को सीएचसी पहुंचे। उन्होंने मलेरिया वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में गंदगी पाए जाने पर सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएचसी पर संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य बरेली मंडल डॉ. अखिलेश्वर कुमार, डॉ अविनाश कुमार मलेरिया विभाग और डॉ महविश सिद्दीकी पहुंचे। टीम ने अस्पताल में मलेरिया वार्ड का निरीक्षण किया। जिसमें साफ- सफाई और व्यवस्था के बारे में जाना। जिन गांवों में मलेरिया के मरीज निकल रहे हैं उनके बारे में जानकारी ली।
मरीजों के बारे में जानकारी जुटाई। टीम ने मौजूद स्वास्थ्य कर्मचारियों को मलेरिया रोग की जानकारी दी। मलेरिया रोग से बचाव, दवा का छिड़काव और फाॅगिंग कराने के निर्देश दिए। जेडी ने कहा कि जिन गांवों में गंदगी हैं वहां पर संबंधित विभाग से संपर्क कर साफ सफाई कराई जाए।
विज्ञापन

गंदगी से ही मलेरिया की बीमारी बढ़ रही है। अस्पताल में साफ सफाई ठीक न होने पर सुधार की चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान डॉ मनीश शर्मा, भूपेंद्र, शिवकुमार पांडेय, चित्रकुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें