बीसलपुर। मठिया नाथ मंदिर में मंगलवार की शाम विश्व शांति सेवा संस्थान के तत्वावधान में श्री रामचरित मानस के सुंदरकांड का सस्वर पाठ हुआ। आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर संस्थान के नगर अध्यक्ष शिवराम गुप्ता, नगर प्रबंधक प्रवीण नगाइच, अनुज मित्तल, अरविंद अग्रवाल, श्रीओम अग्रवाल आदि प्रमुख लोग मौजूद थे। संवाद
मंदिर में सजा बालाजी का दरबार
बीसलपुर। रामजानकी मंदिर में मंगलवार की शाम बालाजी का दरबार सजाया गया। श्रद्धालुओं ने बालाजी की पूजा-अर्चना की, प्रसाद चढ़ाया और तरह-तरह की मन्नतें मानी। श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा भी पढ़ा और बालाजी के महत्व का बखान किया। आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया। सारा कार्यक्रम मंंदिर के महंत दिनेश शंखधार के निर्देशन में हुआ। इस कार्यक्रम के सिलसिले में मंदिर में सजावट और प्रकाश का विशेष बंदोबस्त किया गया था। संवाद