संत निरंकारी मंडल के तत्वावधान में हुए गुुरु पूजा दिवस पर अनुयायियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सतगुरु के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।
पीलीभीत-पूरनपुर हाइवे स्थित संत निरंकारी आश्रम पर मंगलवार को गुरु पूजा दिवस मनाया गया। इस दौरान शाहजहांपुर से आए महात्मा महेश सक्सेना ने कहा कि सभी धर्मों में गुरु के प्रति कोई मतभेद नहीं है। सच्चा गुरु परमात्मा का रूप होता है। यह भेद भी स्वयं सतगुरु ही बताते हैं। कहा कि सच्चे मन से की गई भक्ति मात्र से ही प्रभु के सानिध्य में होने का एहसास प्राप्त हो सकता है। उन्होंने लोगों से पाप, लोभ, दूसरों की बुराई, कुरीतियों से दूर रहने का भी आह्वन किया। इस दौरान अन्य महात्माओं ने भी सतगुरु के उपकारों की भक्ति भावना से प्रार्थना की। इस मौके पर प्रतिपाल सिंह, केएस पटेल, एलसी गोयल, धर्मपाल सिंह, निशा वर्मा, शिव संपत, राममूर्ति, रामआसरे, गंगाराम, देवेंद्र कुमार, रेखा अगनानी, सुचिता, जयराम बाबू, बिहारीलाल, दीपचंद्र, दिलीप, ग्रीश श्रीवास्तव व कई लोग मौजूद रहे।