पीलीभीत। एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने बुधवार को जिले के प्रमुख मार्गों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पीलीभीत-पूरनपुर व पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर बिना फिटनेस चल रहे छह वाहनों को सीज किया गया। वहीं उत्तराखंड नंबर के दो यात्री वाहन बरखेड़ा क्षेत्र से बिना परमिट सवारियां ले जाते मिले। इनका चालान किया गया। जांच के दौरान दो स्कूली वाहनों के अभिलेख अधूरे पाए गए। इन वाहनों का भी चालान किया गया। इसके अलावा पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ओवर स्पीडिंग करते मिले 54 वाहनों को चिह्नित कर उनके चालान किए गए। संवाद