फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती उद्गम स्थल पहुंचे अभिनेता राजपाल यादव, शाम की आरती में भी शामिल हुए

विज्ञापन
टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर से बातचीत करते अभिनेता राजपाल यादव। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
माधोटांडा। हास्य अभिनेता राजपाल यादव गांधी जयंती पर चूका बीच और गोमती उद्गम स्थल पहुंचे। उन्होंने टाइगर रिजर्व की खूबसूरती और हरे-भरे जंगलों को देखा तो अपने ही अंदाज में बोल उठे- जो नहीं आया चूका, वह जीवन से ही चूका। राजपाल यादव की इस बात पर वहां ठहाके गूंज उठे।
विज्ञापन

राजपाल यादव सुबह करीब 10 बजे माधोटांडा से कुछ दूरी पर स्थित गोमती उद्गम स्थल पहुंचे। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह भी उनके साथ थे। राजपाल यादव यहां गोमती मैया के मंदिर में होने वाली आरती में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने गोमती उद्गम स्थल की मुख्य झील के नजदीक जाकर जल से आचमन किया। राजपाल यादव के आने की बात पता चलते ही वहां काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। गांववालों में राजपाल यादव के साथ सेल्फी लेने की होड़ शुरू हो गई। राजपाल यादव ने भी ग्रामीणों को निराश नहीं किया। उन्होंने कोरोना के दौर में आपसी दूरी सीख देकर ग्रामीणों के साथ फोटो खिंचवाए। वह करीब एक घंटा गोमती उद्गम स्थल पर रुके। उन्होंने फिल्मों की शूटिंग के लिए चूकाबीच और टाइगर रिजर्व को एक बेहतरीन जगह बताया। राजपाल यादव ने कहा कि एक फिल्म सिटी बहुत मुश्किल से विकसित हो पाती है, मगर चूकाबीज और टाइगर रिजर्व में सब कुछ प्राकृतिक है। यहां पर्यटन को बढ़ावा देने की अपार संभावनाएं हैं। उनके अलावा जनता और जनप्रतिनिधियों को भी आगे आकर यहां फिल्म सिटी बनाने मांग करनी चाहिए। कुछ देर रुकने के बाद राजपाल यादव यहां से वह बाइफरकेशन गेस्ट हाउस भी गए। यहां से वह शाम को अपने घर रवाना हुए। सुरक्षा की दृष्टि से इंस्पेक्टर राम सेवक और पुलिस फोर्स भी मौजूद रहा।
पुलिस और वनकर्मियों में सेल्फी लेने की होड़
राजपाल यादव फिल्मी दुनिया में भी अपने अनोखे अंदाज के लिए मशहूर हैं। गोमती उद्गम स्थल पर पहुंचते ही जिसने सुना, उसने वहां पहुंचकर फिल्म अभिनेता के साथ फोटो और सेल्फी लेने का प्रयास किया। पुलिस और वन विभाग के कर्मचारियों में भी राजपाल यादव के साथ सेल्फी लेने की होड़ रही।
विज्ञापन

फील्ड डायरेक्टर ने दी टाइगर रिजर्व की जानकारी
अभिनेता राजपाल यादव के चूका बीच पहुंचने की सूचना मिलते ही फील्ड डायरेक्टर एच राजा मोहन भी चूका बीच पहुंच गए। उन्होंने राजपाल यादव से मुलाकात की और चूका बीच के अलावा टाइगर रिजर्व की विशेषताएं बताई। राजपाल यादव ने इसके लिए उनका अभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें