फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य सेतु एप नहीं कर रहा अलर्ट, खुद ही रहें कोरोना से सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कोरोना संक्रमित की आप खुद ही जानकारी कीजिए, क्योंकि आरोग्य सेतु एप अब अलर्ट नहीं कर रहा है। पहले एक किमी तक संक्रमित मिलने पर बता देता था, मगर अब 10 मीटर पर मरीज होने के बाद भी पता नहीं लगता। कुछ लोगों ने इस मामले में सीएमओ से भी मौखिक शिकायत की है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस महामारी आने पर संक्रमित मरीज, हॉटस्पॉट क्षेत्र और अन्य जानकारी के लिए आरोग्य सेतु एप लांच हुआ था। इसे डाउनलोड कराने के लिए जोर-शोर से अभियान चलाया गया था। सरकारी मशीनरी से लेकर आमजन तक के मोबाइलों में इस एप को अब भी अनिवार्य रखा गया है। 20 लाख की आबादी वाले जनपद में करीब 80 फीसदी लोगों ने इसे डाउनलोड भी किया था। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर शुरू होने के बाद इस एप की उपयोगिता धीरे-धीरे कम हो गई है। अनलॉक होने के बाद कई ने अपने मोबाइल से इस एप को डिलीट कर दिया है, जिन मोबाइलों में डाउनलोड है तो उन्हें इस एप से भी कोई जानकारी नहीं मिल रही है। एक किलोमीटर तो दूर की बात है अब एप सही डिटेल भरने के बाद भी 10 मीटर तक की सूचना नहीं दे रहा है।
आरोग्य सेतु एप पर संक्रमित मरीजों की खबर न मिलने की कुछ लोगों ने जानकारी दी थी। यह एप शासन स्तर से संचालित हो रहा है। इसको लेकर पता कराया जा रहा है। जल्द ही इस एप में सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें