पीलीभीत/बरखेड़ा। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए पीएचसी व सीएचसी पर रविवार को आयोजित होने वाले आरोग्य मेले मेें औपचारिकता निभाई जा रही हैं। रविवार को बरखेड़ा क्षेत्र के दौलतपुर पट्टी में चिकित्सक न होने से स्टाफ नर्स ने मरीजों का उपचार किया। वहीं बीसलपुर क्षेत्र के तीन स्वास्थ्य केंद्रों पर नेत्र परीक्षण अधिकारी न होने से मरीज मायूस होकर लौट गए।
रविवार को जिले में आयोजित आरोग्य मेले में कई जगह चिकित्सक न होने से अव्यवस्थाएं हावी रहीं। मरीजों को दवा देकर लौटा दिया गया। सबसे अधिक समस्या बरखेड़ा और बीसलुपर क्षेत्र के केंद्रों पर रही। बरखेड़ा क्षेत्र के गांव दौलतपुर स्थित पीएचसी केंद्र पर चिकित्सक के न होने से वहां की स्टाफ नर्स सरिता ने मरीजों को देखा और फार्मासिस्ट राजेश कुमार वर्मा ने दवाएं दी।
कुल 30 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें अधिकांश खांसी, बुखार आदि से पीड़ित थे। इसके अलावा सुहास पीएचसी पर डॉक्टर शृंखला मिश्रा ने 35 मरीज देखे। वहीं खमरिया पंडरी पीएचसी पर शाहीन जहां ने 80 मरीज देखे। जोगीठेर पीएचसी पर 35 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें अधिकांश खांसी, बुखार व त्वचा रोग से पीड़ित थे। प्रभारी चिकित्साधिकारी लोकेश गंगवार ने बताया कि दौलतपुर पट्टी के चिकित्सक ट्रेनिंग पर गए हुए हैं। स्टाफ की कम होने से अन्य चिकित्सक नहीं भेजा जा सका।
-
नेत्र परीक्षक न मिलने पर मायूस होकर लौटे मरीज
बीसलपुर। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. आशीष अग्रवाल और डॉ. सविता विद्यार्थी ने 49 मरीज देखे। फार्मासिस्ट अमित सिंह और वार्ड बॉय पवन कुमार ने मरीजों को दवाई दी। चुर्रासकतपुर और खांडेपुर के मेलों में नेत्र परीक्षण अधिकारी न होने से कई मरीज मायूस होकर लौट गए।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खांडेपुर में डॉ. पराग अग्रवाल और डॉ. उज्जमा अख्तर ने 41 मरीज देखे। फार्मासिस्ट तैनात न होने के कारण लैब टेक्नीशियन गोकरनलाल ने मरीजों को दवाई दी। प्राथमिक स्वास्थ्य केेंद्र शिवपुरी नवदिया पर डॉ. चिराग कुमार और नेत्र परीक्षण अधिकारी शिवराम ने 58 मरीज देखे। फार्मासिस्ट यतेंद्र कुमार ने दवाई दी। चुर्रासकतपुर में डॉ. कमलेश गंगवार ने 39 मरीज देखे। फार्मासिस्ट प्रशांत कुमार ने मरीजों को दवाई दी।
सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा ने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मेले का निरीक्षण किया। बीसलपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. लेखराज गंगवार ने बताया कि महिला डॉक्टरों और नेत्र परीक्षण अधिकारियों के न मिलने से जिन लोगों को दिक्कत आई है। उन्हें सीएचसी पर उपचार कराने की सलाह दी गई है। संवाद
-
उपचार के लिए पहुंचे 72 मरीज
पीलीभीत। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर जयदीप वर्मा ने मरीजों को देखा। मेले में 72 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। अधिकांश खांसी, जुकाम, बुखार व त्वचा संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। फार्मासिस्ट अमरीश ने दवाएं दी। संवाद
-
आयुष्मान भव मेले में पहुंचे 110 मरीज
पूरनपुर। सीएचसी में रविवार को हुए आयुष्मान भव मेले में 110 मरीज पहुंचे, जबकि सामान्य दिनों में सीएचसी में सात से आठ सौ मरीज पहुंचते हैं। संवाद
पीलीभीत के नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर मरीज का वीपी चेंक करते फार्मासिस्ट अमरेश कुमार एवं मौजूद च
पीलीभीत के नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर मरीज का वीपी चेंक करते फार्मासिस्ट अमरेश कुमार एवं मौजूद च