फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सौहार्द पूर्ण ढंग से मनाएं त्योहार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरिया। थाना परिसर में रविवार को आगामी त्योहारों को शांति पूर्वक मनाने के लिए थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई।
विज्ञापन

इस दौरान थाना प्रभारी ने त्योहार के दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली। सभी से आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह का हुड़दंग, दंगा करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष असगर अली, इमरान कादरी, मदनलाल गुप्ता, ग्राम प्रधान परमजीत सिंह, शेर मोहम्मद, मोहम्मद नईम, छत्रपाल, सोबरन सिंह, मिन्हाज उद्दीन खां, हसीब अंसारी, चंद्र प्रकाश गुप्ता, सुरेश कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे। नवरात्र, दशहरा को लेकर हुई शांति समिति की बैठक
विज्ञापन


पूरनपुर। रविवार शाम को कोतवाली में शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें त्योहार को मिलजुल कर मनाने का आह्वान किया गया। बैठक में राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रांतीय नेता अशोक खंडेलवाल, प्रांतीय व्यापारी नेता विजयपाल विक्की ने पर्वों पर विशेष साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की। कोतवाल राजीव कुमार शर्मा, इंस्पेक्टर क्राइम गजेंद्र सिंह यादव भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें