क्षेत्र पंचायत की बैठक में राज्य वित्त आयोग व तेरहवें वित्त आयोग की धनराशि से विकास क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक खड़ंजा, नाली व पक्का नाला बनवाए जाने सहित कई प्रस्ताव किये गए। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख ज्ञानप्रकाश गंगवार ने की।
विकास खंड कार्यालय के प्रांगण में बने संसाधन केंद्र पर शनिवार को क्षेत्र पंचायत की आयोजित बैठक हुई। बैठक का संचालन सहायक विकास अधिकारी पंचायत मेहरबान सिंह राणा ने किया। उन्होने कहा कि पंचायत चुनाव हेेतु मतदाता सूची के पुुुनरीक्षण कार्य हेतुु 99 बीएलओ लगे हैं। इसके साथ ही 124 प्रगणक पिछड़ी जाति की गणना का कार्य कर रहे हैं। खंड विकास अधिकारी ऋषिपाल ने कहा कि मनरेगा योजना के तहत विकास कार्य ग्राम पंचायतो में कराए गए हैं।
क्षेत्र की लगभग सभी ग्राम पंचायतों में तालाब की खुदाई का काम प्रगति पर है। एडीओ आईएसबी बाबूराम गंगवार ने बताया कि 75 समूह महिलाओ के संचालित है। तीन माह में जिन समूहों ने अच्छा कार्य किया है उन्हे पंद्रह हजार रूपये रिवाल्विंग फंड से दिया जायेगा। बीडीसी सदस्य श्रीमती ज्योति पाठक के पति सपा नेता राजेंद्र पाठक उर्फ राजू ने शिकायत की कि मनरेगा योजना से माह फ रवरी में ग्राम मुड़िया हुलास में 1.14 लाख की लागत से नाला खुदाई का कार्य कराया गया था।
उन्होंने इस कार्य में लगे मजदूरों की मजदूरी का भुगतान कराये जाने की मांग की। बैठक में राजकीय नलकूप, जल निगम, विद्युत विभाग, सिंचाई विभाग व जिला स्तर के अधिकारी मौजूद नहीं रहे।