फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरावली हाउस ने 45 रन  से जीता फाइनल मैच

Thu, 14 Apr 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बेनहर पब्लिक स्कूल में हुए इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में अरावली हाउस ने हिमालय हाउस को शिकस्त देकर 45 रनों से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

विद्यालय में बाबा साहब के जन्मदिवस पर बृहस्पतिवार को हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक परविंदर सिंह सैहमी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। प्रतियोगिता का पहला मैच अरावली हाउस व सतपुड़ा हाउस के बीच हुआ। सतपुड़ा हाउस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 33 रन बनाए। अरावली हाउस के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए महज तीन ओवरों में एक विकेट खोकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा मैच हिमालय व विंध्या हाउस के मध्य खेला गया। विंध्या हाउस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। हिमालय हाउस ने बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 98 रन बनाए, जिसमें पुरुषार्थ ने 19, अमीर हमजा ने 18 व हर्षवर्धन ने 27 रन बनाए। विंध्या हाउस की ओर से सुमित ने तीन व शाहिद ने दो विकेट लिए। जवाब में विंध्या हाउस की टीम निर्धारित ओवरों में मात्र 94 रन ही बना सकी। प्रतियोगिता का फाइनल मैच अरावली व हिमालय हाउस के बीच खेला गया। हिमालय हाउस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। अरावली हाउस ने बल्लेबाजी करते हुए शानदार 126 रन बनाए। सिद्धार्थ ने सर्वाधिक 61 बनाए। हिमालय हाउस की ओर हर्ष ने तीन विकेट झटके। जवाब में हिमालय हाउस की टीम मात्र 81 रन ही बना सकी। अरावली हाउस ने 45 रनों से फाइनल मैच जीत लिया। अंपायरिंग देव सिंह, अमन सिंह, त्रिलोक ने की। इस मौके पर डीन एक्टीविटी नितिन कौशिक, मनप्रीत सिंह, शक्ति अग्रवाल, शिवम सक्सेना, इरशाद, प्रणव शंखधार आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें