फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं पर दो घरों की जिम्मेदारी, सुरक्षा के साथ सेहत की देखभाल भी जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। अमर उजाला के ‘अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स’ अभियान के तहत मंगलवार को राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें 127 मरीजों का परीक्षण कर दवाएं वितरित की गईं।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. ह्दयेश कुमार ने फीता काटकर शुभारंभ किया। मरीजों की सुविधा के लिए तीन काउंटर बनाए गए। एक काउंटर पर कर्मचारी रामप्रकाश ने मरीजों का पंजीकरण किया। दूसरे काउंटर पर चिकित्साधिकारी डॉ. ह्दयेश कुमार ने मरीजों का परीक्षण किया। तीसरे काउंटर पर वरिष्ठ फार्मासिस्ट चंद्रभान ने दवा वितरण का कार्य संभाला। सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक शिविर में काफी संख्या में लोग पहुंचे। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने कहा कि एक महिला पर दो घरों की जिम्मेदारी होती है। ऐसे में जिम्मेदारी का निर्वहन करने के लिए उसका स्वस्थ और निरोग होना बहुत जरूरी है। सेहत दुरुस्त रखने के लिए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। कहा कि आसपास कहीं गंदगी इकट्ठी न होने दें। कोरोना वायरस को लेकर भी अलर्ट रहने की अपील की गई। शिविर में महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान किस तरह का पोषण लेना है, भोजन में क्या सावधानी बरतनी है और गर्भस्थ शिशु के विकास पर कैसे ध्यान देना चाहिए आदि के संबंध में भी जानकारी दी गई।
इन इलाकों के मरीज हुए शामिल
मोहल्ला दुबे, दुर्गाप्रसाद, बाजार कटरा, ग्यासपुर, हबीबुल्ला खां शुमाली, हबीबुल्ला खां जनूबी, खेड़ा, एकता नगर, साहूकारा, पटेलनगर, सूरज कालोनी, रामलीला कालोनी, त्रिलोकीपुरम, छेदालाल कॉलोनी, राम बंगला, गांधीनगर, ब्लाक कालोनी, मंडी कालोनी, एसडीएम कालोनी, चीनी मिल कालोनी, गुलड़ा, चौसरा, मानपुर।
विज्ञापन

अमर उजाला का बेहतर प्रयास
इस तरह के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाने से आसानी से परीक्षण हो गया और दवा भी मिल गई। अमर उजाला का ये प्रयास काफी बेहतर हैं। इससे काफी राहत मिली है। -रूपदेवी, छेदालाल कॉलोनी
गरीबों को ऐसे शिविरों से काफी राहत
इस प्रकार के शिविरों से खास तौर पर गरीबों को राहत मिली है। आमतौर पर डॉक्टर को दिखाना और फिर दवा लेना आसान नहीं रहता। कई घंटे इसी में बीत जाते हैं, उसके बाद भी तय नहीं कि दवा मिल ही जाए। - ममता शर्मा, मरीज, मोहल्ला दुर्गाप्रसाद
सामाजिक संस्थाओं को एं भी लें सबक
अमर उजाला द्वारा के प्रयास से सामाजिक संस्थाओं को कुछ सबक लेना चाहिए। समय-समय पर ऐसे शिविर लगने से शत-प्रतिशत लाभ मिलेगा। अमर उजाला का इस तरह के जनहित कार्य को लेकर धन्यवाद। - जसोदा देवी, मरीज, गांव गुलड़ा
चेकअप के साथ दवा भी मिल गई, अच्छा लगा
जब सरकारी अस्पतालों में जाते हैं तो किसी न किसी दवा का अभाव मिलता है। इस शिविर में चेकअप के बाद आसानी से दवा मिल गई। कोई दवा अब बाहर से लेने को नहीं कही गई है। यह काफी लाभदायक शिविर रहा। -प्रभा देवी, मरीज, मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें