पीलीभीत। जिले में बीसलपुर इलाके के खननका उचसिया से रायपुर तक जाने वाले मार्ग के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण के कार्य को शासन से मंजूरी मिल गई है। लोक निर्माण विभाग की ओर से जारी स्वीकृति के अनुसार 6.22 किलोमीटर लंबे मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए साढ़े आठ करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। मार्ग के चौड़ीकरण से आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। वर्तमान में सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण वाहनों के आवागमन में दिक्कत होती है। बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा ने बताया कि निर्माण पूरा होने के बाद ग्रामीणों को बेहतर सड़क सुविधा मिल सकेगी। वहीं सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने भी इस सड़क निर्माण को मंजूरी होने की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को दी है। संवाद