फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हथेलियों पर रचाई मेहंदी और झूलों का लिया आनंद

विज्ञापन
बिलसंडा नगर में तीज पर पूजा करती महिलाएं।स्रोत:नागरिक
विज्ञापन
पीलीभीत। हरियाली तीज धूमधाम से मनाई गई। महिलाओं ने हथेलियों में मेहंदी रचाई और झूलों का आनंद भी उठाया।
विज्ञापन

बुधवार को यशवंतरी देवी मंदिर परिसर में कार्यक्रम हुए, जिसमें काफी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। पूरनपुर में नारी शक्ति कल्ब ने तीज महोत्सव मनाया। नगर के एक होटल में हुए कार्यक्रम में अध्यक्ष रानो माटा, सरिता सिंह, मीरा गुप्ता, अनुराधा गुप्ता, मधु नागी तीज के महत्व की जानकारी दी।
क्लब की सदस्यों ने भजनों पर प्रस्तुति दीं। शुभी, खुशी, रिमझिम, दिव्या, नेहा, यशिता ने नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर रानो माटा की ओर से लकी ड्रॉ भी निकाला गया। जिसमें अंजलि गुप्ता विजेता रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर और बिलसंडा में महिलाओं ने व्रत रहकर पूजा-अर्चना की, प्रसाद चढ़ाया और सुख-शांति की कामना की। पर्व के सिलसिले में चूड़ियों और शृंगार सामग्री की काफी बिक्री हुई। नगर के होली चौराहे पर मेला भी लगा।

बिलसंडा नगर में तीज पर पूजा करती महिलाएं।स्रोत:नागरिक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें