पूरनपुर क्षेत्र के गांव अमरैया कला में कीचड़ में फंसा ट्रैक्टर।स्रोत:ग्रामीण
पूरनपुर। हर घर नल योजना के तहत गांव अमरैयां-महादिया में पाइप डालने के सड़क वैसे ही छोड़ दी गई। इससे लोगों को काफी दिक्कत हो रही है।
गांव अमरैया कलां में महादिया से अमरैयाकलां होते हुए कलीनगर जाने वाली मुख्य सड़क के अलावा अन्य सड़कों को पाइप लाइन डालने के लिए खोदा गया था। पाइप डालने के बाद बगैर मरम्मत के सड़कों को छोड़ दिया गया। बारिश में खोदी गई सड़कों पर कीचड़ और दलदल हो गई है। इससे आवागमन करने वालों को असुविधा हो रही है। बुधवार को यहां ट्रैक्टर पलटते बचा। लोगों के सहयोग से बमुश्किल फंसा ट्रैक्टर बाहर निकाला जा सका। संवाद