फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दस नए अंत्येष्टि स्थल बनाने के लिए ग्राम पंचायतों से मांगे आवेदन

Tue, 05 May 2026 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में दस नए अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कार्य कराया जाना है। इसको लेकर विभागीय अफसरों को निर्देश दिए गए हैं। शासन से आए आदेश के बाद अफसरों की ओर से कवायद को तेज कर दिया गया है। प्रस्ताव आने के बाद सूची शासन को भेजी जाएगी। इसके बाद इनका निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के सात ब्लॉकों में 720 ग्राम पंचायतों में हैं। ग्राम पंचायतों में बेहतर विकास कार्य कराने के लिए लगातार कार्ययोजना बनाई जा रही है। ऐसे में ग्राम पंचायत क्षेत्रों में अंत्येष्टि स्थल निर्माण कार्य कराए जाने पर जोर दिया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में दस अंत्येष्टि स्थल बनवाए जाने का निर्देश दिया गया।
इसके बाद जिले के दस ग्राम पंचायतों में अंत्येष्टि स्थल बनवाए जाने का काम पूरा कर लिया गया है। वहीं अब नए वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए शासन की ओर से दस और अंत्येष्टि स्थल बनवाए जाने के आदेश दिए गए हैं। शासन की ओर से आदेश आने के बाद अफसरों की ओर से कवायद तेज कर दी गई है। विभागीय अफसरों ने सभी ब्लॉकों की ग्राम पंचायतों से आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन

इसके बाद इन आवेदन की सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद एक सूची को तैयार करके शासन को भेजा जाएगा। डीपीआरओ रोहित भारती ने बताया कि शासन की ओर से अंत्येष्टि स्थल बनवाए जाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें