फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आधार संशोधन, पंजीकरण दोपहर तक शुरू न होने पर आवेदकों ने किया हंगामा

Wed, 08 Jan 2025 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पूरनपुर में बीआरसी परिसर में लगे आधार पंजीकरण,संशोधन ​शिविर में लाइन में खड़े बच्चे।संवाद
विज्ञापन
पूरनपुर। बीआरसी परिसर में लगे आधार शिविर में बुधवार दोपहर 1:30 बजे तक पंजीकरण व संशोधन कार्य शुरू न होने पर आवेदकों ने हंगामा किया। हंगामे के सूचना पर पुलिस पहुंची। इसके बाद पंजीकरण और संशोधन का कार्य शुरू कराया गया। आरोप है कि सांठगांठ के चलते अधिकांश लोगों को घंटों लाइन में लगना पड़ता है। वहीं, कुछ आवेदकों का तो पूरे दिन लाइन में लगने के बाद भी नंबर नहीं आता।
विज्ञापन

आधार कार्ड में संशोधन और नया बनवाने के लिए उप डाकघर व बैंक शाखाओं में भीड़ उमड़ रही थी। आवेदकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इसको लेकर नगर में ब्लाॅक कार्यालय परिसर, तहसील और बीआरसी कार्यालय परिसर में शिविर लगाने के निर्देश जारी किए गए। ब्लाॅक कार्यालय में एक ही दिन शिविर लगाया गया।
तहसील परिसर और बीआरसी में आधार शिविर लग रहे हैं। बुधवार को बीआरसी परिसर में सुबह छह बजे से ही लोग पहुंंचने लगे थे। बच्चों और बड़ों की लंबी लाइन लगी, लेकिन दोपहर डेढ़ बजे तक काम शुरू नहीं हुआ। लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तब कहीं दोपहर डेढ़ बजे के बाद कार्य शुरू हो पाया। इससे लाइनों में लगे लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें