पूरनपुर। हर घर तिरंगा के साथ ही स्वतंत्रता दिवस पर इस बार अपनी माटी-अपना देश अभियान भी चलेगा। अभियान में सभी ग्राम पंचायतों के खेत खलिहानों, शहीद स्मारकों से घड़ों में मिट्टी एकत्र की जाएगी। कई और भी कार्यक्रम होंगे। ब्लाक मुख्यालय पर एकत्र घड़ों की मिट्टी से दो घड़े में कर देश और प्रदेश की राजधानी ले जाई जाएगी। कार्यक्रमों का प्रतिनिधित्व करने वाले दो प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले कार्यक्रम में सम्मानित किए जाएगे। कार्यक्रम को लेकर बाजार में घड़ों की बिक्री बढ़ गई है।
अपनी माटी अपना देश का शुभारंभ नौ अगस्त से होगा। तहत ग्राम पंचायत, ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम होगे। खंड विकास अधिकारी अरूण ने बताया कि ब्लाक की 189 ग्राम पंचायतों से दो घड़ों में खेत खलिहान, बगीचे और शहीद स्मारकों से मिट्टी भरकर ब्लॉक कार्यालय लाने के निर्देश ग्राम पंचायत सचिवों को दिए गए है। अमृत सरोवर, पंचायत भवन, शहीद स्थल और अमृत वाटिका में कार्यक्रम होगे।
इसमें ग्राम पंचायत सचिव, प्रधान, अन्य कर्मचारी और गांव के लोग भी शामिल होंगे। 16 से 20 अगस्त तक मिट्टी भरे घड़ों को ब्लाक कार्यालय में लाने के निर्देश दिए गए है। चयनित स्थानों पर 75 पौधे रोपकर अमृत वाटिका भी तैयार की जाएगी। कार्यक्रमों में शहीदों के परिजन, स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों, पुलिस परिजनों को सम्मानित भी किया जाएगा। ब्लॉक कार्यालय में एकत्र किए गए घड़ों से थोड़ी-थोड़ी मिट्टी दो घड़ों में कर घड़े लखनऊ और दिल्ली भेजे जाएंगे।