पीलीभीत। विभागीय आदेशानुसर जिले के किसी भी प्राइवेट व उपकेंद्र पर बिजली के बिलों को जमा नहीं किया जा सकेगा। तीन दिन के बाद ही उपभोक्ता बिजली के बिलों को जमा कर सकेंगे।
मध्याचंल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के पिछले तीन माह से ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों का बिलिंग एकीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते जिले के किसी भी उपकेंद्र या जनसेवा केंद्र पर उपभोक्ताओं को बिल सात अगस्त से 10 अगस्त तक जमा नहीं किया जा सकेगा। इसके बाद से बिलिंग प्रक्रिया पुन: सुचारू कर दी जाएगी। किसी भी तरह की जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते है। शहर और ग्रामीण के क्षेत्र की बिलिंग अब एचसीएल साफ्टवेयर के माध्यम से की जाएगी। जिसका काम अभी कराया जा रहा है। संवाद