पूरनपुर के रामलीला मेला मैदान में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लेते स्कूली बच्चे।स्रोत:आयोजक
पूरनपुर। रामलीला मेले में मंंगलवार को स्कूली बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियागिता हुई। जिसमें अनवित अग्रवाल पहले, मौलिक खंडेलवाल दूसरे, और अभिसार तीसरे स्थान पर रहे। तीनों बच्चों को नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता ने पुरस्कृत किया।
प्रतियोगिता में नगर के जेसीज रिवर्डेल स्कूल, आरएसआरडी सरस्वती विद्या मंदिर, भसीन इंटरनेशनल सहित नौ स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल में रणजीत कौर चंदी, रेनू खुराना शामिल रहीं। इस मौके पर विजय नागी, हर्ष प्रधान, मधु नागी, महेश आजाद, धीरेंद्र कुमार, विवेक तिवारी, डॉ. अमन नागी और स्कूलों के प्रधानाचार्य मौजूद रहे। संवाद