फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोबारा शुरू होगा एंटी ऑब्सीन कॉल सेंटर

Fri, 29 Jan 2016 11:01 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन साल से बंद पड़े जिले के एंटी ऑब्सीन कॉल सेंटर को दोबारा शुरू किया जाएगा। आईजी के आदेश पर पुलिस ने पांच महिला पुलिस कर्मियों की टीम गठित कर मुख्यालय भेजी हैं। हालांकि कॉल सेंटर खोले जाने के लिए अभी तक जगह का चयन नहीं हो सका है। एसपी ने शीघ्र ही हेल्पलाइन नंबर जारी कर कॉल सेंटर चालू करने का दावा किया है।
विज्ञापन

महिलाओं के साथ छेड़छाड़ आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सूबे के सभी जिलों की तरह वर्ष 2012 में पीलीभीत जिले की पुलिस लाइंस में एंटी ऑब्सीन कॉल सेंटर खोला गया था। बाकायदा हेल्पलाइन नंबर जारी कर महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। महिला थाना एसओ कॉल सेंटर की प्रभारी थीं। दो अप्रैल 2013 को सीओ सिटी के आदेश पर कॉल सेंटर बंद कर दिया गया था। तैनात महिला पुलिसकर्मियों को थानों सहित विभिन्न स्थानों पर तैनाती दी गई थी।
अब कॉल सेंटर दोबारा चालू करने की कवायद आईजी के आदेश पर शुरू हो गई है। कॉल सेंटर के लिए महिला थाने की दरोगा सुमन, आरक्षी निकिता रानी, दीप्ती भारद्वाज, अंशुल और पूजा को नियुक्ति किया जाएगा। नोडल अधिकारी सीओ सिटी को बनाया गया है। कॉल सेंटर खोलने के लिए स्थान का चयन अभी नहीं हो सका है। एसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शीघ्र ही हेल्पलाइन जारी कर कॉल सेंटर शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें