फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश विरोधी भाषण के विरोध में विद्यार्थी परिषद भड़की

Fri, 12 Feb 2016 11:27 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने जेएनयू में दिए गए देश विरोधी भड़काऊ भाषण के विरोध में ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन (एआईएसएफ) का नारेबाजी कर पुतला फूंका।
विज्ञापन

विद्यार्थी परिषद के तमाम कार्यकर्ता शुक्रवार दोपहर डिग्री कॉलेज चौराहे पर एकत्र हुए। जिला संयोजक जीतू सूर्या के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाकर भड़काऊ भाषण देने वाले संगठन एआईएसएफ का पुतला फूंका। इससे पूर्व हुई सभा में जिला संयोजक ने कहा कि एआईएसएफ द्वारा कश्मीर छीन लेंगे जैसे विवादित भाषण और नारेबाजी कर देशवासियों को आघात पहुंचाने का काम किया जा रहा है। केंद्र सरकार ऐसे देशद्रोही संगठनों पर सख्ती से लगाम लगाए। कहा कि देश के संविधान में कोई नया कानून पारित करें, जिससे भविष्य में ऐसे संगठन देशवासियों की भावनाओं को भड़काने का काम न कर सकें।
नगरमंत्री अजय लोधी ने कहा कि एक तरफ सरकार जेएनयू को मॉडल यूनिवर्सिटी बनाने की पहल कर रही है, वहीं छोटी व देशद्रोही सोच रखने वाले संगठन व राजनीतिक दल युवाओं को भटकाने का काम कर रहे हैं। ऐसे में देश की सुरक्षा खंडित हो सकती है। विद्यार्थी परिषद ऐसे संगठनों की घोर निंदा करता है। कार्यकर्ताओं ने भड़काऊ भाषण देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुतला दहन करने वालों में विपिन गंगवार, अरविंद गंगवार, सीन कुमार, ओमपाल, राहुल कुमार, देवेंद्र कुमार, दया गंगवार आदि शामिल रहे। उधर, हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उनके कार्यालय में सौंपा। सह प्रदेश मंत्री अरुण वाजपेयी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में आतंकवादी अफजल गुरु को शहीद की संज्ञा देने की निंदा करते हुए ऐसे कृत्य करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में स्वतंत्र देवल, संजय सिंह, अमित कुमार, रवि शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें