फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सोने का सिक्का कांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
बीसलपुर पुलिस की गिरप्त में आरोपी।
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली पुलिस ने सोना सिक्का कांड के फरार नौ में से एक नामजद आरोपी को रविवार सुबह बिलसंडा नहर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर सराफा व्यापारी से ठगी गई धनराशि में से 2.44 लाख की नकदी भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन


मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली निवासी सराफा व्यापारी विवेक अग्रवाल ने चार जून को रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोप लगाया था कि 15 जालसाजों ने उन्हें सोने के सिक्के कम कीमत में दिलाने के नाम पर उनसे 30 लाख की ठगी कर ली थी। पुलिस अब तक 15 में से छह नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ने गिरफ्तार छह आरोपियों से ठगी गई धनराशि में से 11 लाख रुपये भी बरामद कर लिए हैं।
पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रविवार सुबह बिलसंडा नहर तिराहे से इस कांड के सातवें नामजद आरोपी शाहजहांपुर के थाना पुवायां के गांव परसिया खेड़ा निवासी चांद मियां को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चांद मियां की निशानदेही पर ठगी कांड में इस्तेमाल की गई कार, एक मोबाइल फोन और ठगी गई धनराशि में से 2,44,500 रुपये भी बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन

सीओ प्रतीक दहिया ने कोतवाली आकर गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की। ठगी का शिकार हुए सराफा व्यापारी ने कोतवाली आकर आरोपी की शिनाख्त कर ली है। कोतवाल अशोकपाल ने बताया कि बरामद सामग्री सील कर दी गई है। आरोपी का चालान कर दिया गया है। कोतवाल ने यह भी बताया कि शेष आठ नामजद आरोपियों को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें