बीसलपुर। आर्यसमाज भवन में 21 से 23 मई तक वार्षिकोत्सव एवं वैदिक सत्संग कार्यक्रम होगा।
आर्य समाज के प्रधान मोहन स्वरूप ने बताया कि इस कार्यक्रम मेंं आगरा के वैदिक प्रवक्ता डॉ. नरेंद्र अग्निहोत्री, भरतपुर (राजस्थान) की भजन उपदेशिका प्रियंका आर्या और बरेली के भजन उपदेशक नेत्रपाल आर्य प्रवचन करेंगे। कार्यक्रम सफल बनाने के संबंध में सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। संवाद