शासन ने बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 14 मार्च से वार्षिक परीक्षाएं संपन्न कराने के आदेश किए हैं।
शिक्षा अधिकार अधिनियम लागू होने के बाद से बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में केवल दिखावे को ही वार्षिक परीक्षाएं होती थीं। इधर, शासन ने परीक्षा नीति घोषित करते प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा/मूल्यांकन व्यवस्था लागू करने के आदेश जारी किए हैं। शिक्षा निदेशक बेसिक दिनेशबाबू शर्मा ने बीएसए और डायट प्राचार्य को जारी आदेश में शैक्षिक सत्र 25015-16 की वार्षिक परीक्षाएं 14 मार्च से 21 मार्च तक संपन्न कराने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने मूल्यांकन व्यवस्था लागू करने के साथ ही जनपद, विकासखंड और संकुल स्तर पर प्रश्नपत्रों के रखरखाव तथा वितरण के संबंध में बीएसए को दिशा निर्देश जारी किए हैं। इधर, बीएसए अंबरीष कुमार यादव ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार कक्षा एक से आठ तक की वार्षिक परीक्षाएं 14 मार्च से शुरू कराई जाएंगी। इसे लेकर सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है।
---