फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पोस्टर प्रतियोगिता में अंजलि रहीं प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। राजकीय महाविद्यालय के संस्कृत विभाग के तत्वावधान में सोमवार को हुई पोस्टर प्रतियोगिता में अंजलि अव्वल रहीं। अभिनय व लक्ष्मी ने दूसरा और अंशिका प्रजापति ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में संस्कृत लेखन भी कराया गया। संस्कृत पत्र लेखन में वेदप्रकाश ने पहला स्थान हासिल किया। प्रिया गंगवार दूसरे और अंशिका सिंह गंगवार तीसरे स्थान पर रहीं। आसन लेखन व चित्रांकन प्रतियोगिता में गौरी प्रथम, निशा मौर्य द्वितीय, अनुराधा तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिताएं विभाग प्रभारी डॉ. चंद्रप्रभा गंगवार के निर्देशन में हुईं। डॉ. पूर्णिमा भारद्वाज व डॉ. रजत गंगवार ने निर्णायक के रूप में सहयोग किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार ने विजयी प्रतिभागियों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें