फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: भारोत्तोलन में अनिकेश ने जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
आगरा में हुई प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते अनिकेश स्रोत स्वयं
विज्ञापन
पीलीभीत। आगरा के सिकंदरा में हुई राज्य स्तरीय जूनियर वर्ग भारोत्तोलन प्रतियोगिता में शहर निवासी अनिकेश कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया है। अनिकेश ने जूनियर वर्ग में 66 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया है। आगरा में तीन और चार अप्रैल को भारोत्तोलन प्रतियोगिता कराई गई थी। इसमें प्रदेश के सभी जिलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। कड़े मुकाबले में अनिकेश ने जीत हासिल की है। पहले भी वह कई प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुके हैं। जिला और अन्य प्रतियोगिताओं में पुरस्कार भी जीते हैं। जनवरी में बरेली में हुई प्रतियोगिता में भी अनिकेश ने रजत पदक जीता था। अनिकेश ने बताया कि वह नियमित अभ्यास करते हैं। उनकी सफलता से परिजनों और साथियों में हर्ष है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें