फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: यूपी प्रीमियर लीग के ट्रायल कैंप के लिए अनिकेत का चयन

विज्ञापन
अनिकेत श्रीवास्तव। स्रोत: स्वयं - फोटो : samvad
विज्ञापन
शाहजहांपुर। युवा क्रिकेटर अनिकेत श्रीवास्तव का उत्तर प्रदेश प्रीमियर लीग (यूपीपीएल) की फ्रेंचाइजी लखनऊ फॉल्कन्स के ट्रायल कैंप के लिए चयन हुआ है। 15 जुलाई को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होने वाले क्रिकेट के ट्रायल मैच में उनके प्रदर्शन के आधार पर अंतिम टीम में जगह मिलेगी।
विज्ञापन

ददरौल ब्लॉक के जलालपुर गांव निवासी अनिल श्रीवास्तव के पुत्र अनिकेत ने हाल ही में लखनऊ फॉल्कन्स, काशी रुद्रांश (वाराणसी) और कानपुर सुपरस्टार्स की ओर से आयोजित ट्रायल में हिस्सा लिया था। लखनऊ फॉल्कन्स ने 1200 खिलाड़ियों में से 60 का चयन ट्रायल कैंप के लिए किया। इसमें अनिकेत भी शामिल हैं।
अनिकेत दाएं हाथ के लेग ब्रेक गेंदबाज हैं। वह कांट स्थित आयुष स्पोर्ट्स अकादमी में एनआईएस कोच अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास कर रहे हैं। अकादमी संचालक संजीव मिश्रा ने इसे जिले के लिए गौरव की बात बताते हुए उम्मीद जताई कि अनिकेत ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन कर यूपी प्रीमियर लीग में जगह बनाएंगे। अनिकेत के चयन पर अपेक्स के सदस्य आनंद पाठक, हिमांशु गुप्ता, सुमेरलाल वर्मा आदि ने खुशी जताई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें