फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: साथी के चपेट में आने से गुस्साए कांवड़ियों ने कार में की तोड़फोड़

विज्ञापन
घायल कांवड़िया श्रीकृष्ण।
विज्ञापन
बीसलपुर (पीलीभीत)। कछला घाट से गंगाजल लेकर बीसलपुर आ रहे कावंड़िये को एक कार चालक ने चपेट में ले लिया। इससे नाराज होकर उसके साथियों ने कार में तोड़फोड़ की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। घायल कांवड़िये की मरहम पट्टी कराई।
विज्ञापन



बरखेड़ा क्षेत्र के गांव डांडिया लच्छी के कांवड़ियों का जत्था रविवार की शाम बदायूं के कछला घाट से गंगाजल लेकर बीसलपुर आ रहा था। रास्ते में मंडरा सुमन मोड़ पर कांवड़िया श्रीकृष्ण तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर घायल हो गया।
साथी के घायल होते ही कांवड़ियों में रोष फैल गया। कांवड़ियों ने कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी। कांवड़ियों का गुस्सा देखकर चालक भाग गया। सूचना मिलते ही सीओ प्रतीक दहिया और कोतवाल अशोक पाल पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने समझा-बुझाकर कांवड़ियों को रवाना किया। घायल श्री कृष्ण की मौके पर ही स्वास्थ्य विभाग की टीम बुलाकर मरहम पट्टी करवाई गई। बाद में पुलिस ने चालक को भी कार लेकर रवाना करा दिया।
विज्ञापन


केले के छिलके डाले जाने से नाराज कांवड़ियों ने लगाया जाम

बीसलपुर। केले के छिलके डाले जाने से नाराज कांवड़ियों ने रविवार की शाम शाहजहांपुर-पीलीभीत हाईवे पर ईदगाह चौराहा और बस स्टैंड चौराहा के बीच जाम लगा दिया।
कांवड़ियों का एक जत्था रविवार की शाम ईदगाह चौराहे से बस स्टैंड चौराहे की ओर जा रहा था। रास्ते में किसी ने कांवड़ियों के जत्थे पर केले के छिलके फेंक दिए। छिलके फेंकने के बाद वह गली में होता हुआ भाग गया। इस पर नाराज कांवड़ियों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही सीओ प्रतीक दहिया और कोतवाल अशोक पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया और कांवड़ियों को समझाकर रवाना किया। इस वजह से करीब आधा घंटे तक जाम लगा रहा। संवाद

जल भरकर लौट रहे कावड़िये की सड़क हादसे में मौत

बिलसंडा। फर्रुखाबाद जल लेने गए कावड़िये की बाइक की चपेट में आकर मौत हो गई।

थाना क्षेत्र के गांव मालिकापुर से शुक्रवार को कावड़ियों का जत्था जल भरने के लिए पैदल फर्रुखाबाद गया था। जत्थे में गांव निवासी रामऔतार (50) भी शामिल थे। जल भरने के बाद कावड़िये लौट रहे थे। शाहजहांपुर के कांट क्षेत्र में पहुंचते ही पीछे से आई बाइक की चपेट में आकर रामऔतार घायल हो गए। जत्थे में शामिल अन्य कावड़ियों ने घायल को शाहजहांपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। बरेली में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। एसओ रणजीत सिंह ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन

घायल कांवड़िया श्रीकृष्ण।

घायल कांवड़िया श्रीकृष्ण।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें