फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: लाखों खर्च कर सर्जिकल व बच्चा वार्ड में लगाए गए एसी नहीं चलते

विज्ञापन
सुरेश।
विज्ञापन
पीलीभीत। स्वाशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध जिला अस्पताल के सर्जिकल और बच्चा वार्ड में 14 लाख खर्च कर दो साल पहले लगाए गए 12 एसी ठप पड़े हैं। इस वजह से गर्मी में मरीजों और तीमारदारों को काफी परेशानी हो रही है। बावजूद इसके जिम्मेदार समस्या से मुंह मोड़े हुए हैं।
विज्ञापन


रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। ऐसे में सर्जिकल और बच्चा वार्ड में भर्ती मरीज और उनके तीमारदार गर्मी से काफी बेहाल दिखे। यहां पंखे लगे थे पर उनमें भी कई खराब थे तो कुछ हवा ही नहीं दे रहे थे, बताया गया कि इनके कंडेनसर खराब हैं। वहां मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि समस्या काफी दिनों से है। इस संबंध में कई बार शिकायत भी की गई पर कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


पत्नी का पैर टूटने के बाद शुक्रवार शाम जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। अभी प्लास्टर होना है। वार्ड में लगा एसी न चलने से बहुत परेशानी हो रही है।
- सुरेश कुमार, तकिया दीनापुर


बेटी का आपरेशन कराया है। वार्ड में काफी गर्मी है। एसी लगा है, लेकिन चलता नहीं। ऐसे में काफी परेशानी हो रही है। शिकायत की पर कोई सुनवाई नहीं हुई।
- अजीमुद्दीन


सर्जिकल और बच्चा वार्ड में लगे एसी की स्थिति को दिखवाया जाएगा। इसके बाद उनकी मरम्मत कराई जाएगी। पंखों की सर्विस जल्द हो जाएगी।

- डॉ. संगीता अनेजा, प्राचार्य

सुरेश।

सुरेश।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें