फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: साथियों की पिटाई से नाराज कांवड़ियों ने बीसलपुर रोड पर लगाया जाम

Mon, 31 Jul 2023 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बीसलपुर देवरिया रोड के गोरी पट़टी मोड पर धरने पर बैठे कांवडियो के घर वाले । संवाद
विज्ञापन
बीसलपुर। दियोरिया-बीसलपुर रोड के घुरीपट्टी मोड़ पर साथियों की पिटाई से नाराज कांवड़ियों ने जाम लगा दिया। सड़क पर बैठकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। कांवड़ियों को समझाने के लिए तीन थानों की पुलिस आ गई। खबर लिखे जाने तक कांवड़िये सड़क पर बैठे थे। पुलिस जाम नहीं खुलवा सकी थी।
विज्ञापन

दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव नौगवां नवी नगर निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि उनके नेतृत्व में गांव के 60 कांवड़ियों का जत्था सोमवार को लखीमपुर के कस्बा गोला गोकर्णनाथ में जलाभिषेक कर पैदल लौट रहा था। गांव से कुछ दूर पहले बीसलपुर-देवरिया रोड के घुरीपट्टी मोड़ पर साइड देने के विवाद में एक बाइक पर सवार दो लोगों से कहासुनी हो गई। बाइक सवार थाना बिलसंडा के ग्राम घुरीपट्टी के रहने वाले थे।
बाइक सवारों के हॉर्न बजाने पर कांवड़ियों ने साइड दे दी। इसके बावजूद वे विवाद करने लगे। आरोप है कि बाइक सवारों ने कांवड़िया मुकेश की पिटाई कर दी। प्रमोद ने जब मुकेश को बचाना चाहा तो बाइक सवारों ने उन्हें भी पीट दिया। कांवड़िये आगे-पीछे काफी लंबाई में चल रहे थे, इसलिए तत्काल माजरा समझ नहीं पाए। जब तक कांवड़ियों को घटना का पता चला तब तक बाइक सवार भाग गए।
विज्ञापन

घटना के बाद कांवड़िये सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। जानकारी होते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी सतीश शुक्ला, दियूरिया, बिलसंडा और बीसलपुर थाने की पुलिस लेकर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने धरने पर बैठे कांवड़ियों से वार्ता की। पुलिस ने बहुत जल्द हमलावरों को गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर जाम खोलने को कहा। इस पर कांवड़ियों ने कहा कि जब तक हमलावरों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, वे वहां से नहीं हटेंगे।
इसके बाद कांवड़ियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। कांवड़ियों ने शाम पांच बजे धरना शुरू कर दिया जो खबर लिखे जाने तक जारी था। सड़क पर जाम के कारण दोनों और वाहनों की कतार लग गई। जाम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दियोरिया की एंबुलेंस भी फंस गई। उसे पुलिस ने बमुश्किल निकलवाया। पुलिस ने गांव में जाकर हमलावरों की तलाश भी की लेकिन उनका पता नहीं चला।

बीसलपुर देवरिया रोड के गोरी पट़टी मोड पर धरने पर बैठे कांवडियो के घर वाले । संवाद

बीसलपुर देवरिया रोड के गोरी पट़टी मोड पर धरने पर बैठे कांवडियो के घर वाले । संवाद

बीसलपुर देवरिया रोड के गोरी पट़टी मोड पर धरने पर बैठे कांवडियो के घर वाले । संवाद

बीसलपुर देवरिया रोड के गोरी पट़टी मोड पर धरने पर बैठे कांवडियो के घर वाले । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें