फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर न बदले जाने पर फूटा गुस्सा

Wed, 10 May 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर न बदले जाने पर फूटा गुस्सा
विज्ञापन
 सप्ताह भर से फुंके पड़े दो ट्रांसफार्मर न बदलने से गुस्साएं उपभोक्ताओं ने बिजलीघर में जमकर हंगामा किया। उपभोक्ताओं ने नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन किया। एसडीओ के आश्वासन पर शांत हुए उपभोक्ता। क्षेत्र के राजा बंगाली कालोनी में सप्ताह भर पूर्व दो बिजली ट्रांसफार्मर फुंक गए थे। ट्रांसफार्मर फुंकने से पूरी कॉलोनी की बिजली सप्लाई पिछले सप्ताह से ठप है। बताते हैं कि ओवरलोडिंग के चलते ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। इसी के चलते उपभोक्ता लंबे अरसे से दो नए बिजली ट्रांसफार्मर लगाने की मांग करते आ रहे हैं। इधर ठप पड़े बिजली ट्रांसफार्मर न बदलने से बुधवार को कॉलोनी के उपभोक्ता आक्रोशित हो उठे। बुधवार सुबह कई उपभोक्ता कस्बा स्थित बिजली घर में जा धमके। यहां उपभोक्ताओं ने फुंके बिजली ट्रांसफार्मरों को न बदलने के विरोध में हंगामा किया। ठप पड़े दोनों ट्रांसफार्मरों को बदलने व दो नए ट्रांसफार्मर लगाने की मांग को लेकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि विभाग को ट्रांसफार्मर फुंकने की उसी दौरान जानकारी दी गई थी लेकिन किसी ने ट्रांसफार्मर बदलने की जहमत नहीं उठाई। इस बीच धरने पर बैठे उपभोक्ताओं ने एसडीओ अतुल कुमार सिंह से दूरभाष पर वार्ता की। एसडीओ द्वारा एक सप्ताह के भीतर दस केवीए के चार ट्रांसफार्मर लगाने का आश्वासन दिया गया। तब चार घंटे से चल रहा धरना समाप्त हुआ। मालूम हो कि 1500 आबादी की राजा बंगाली कॉलोनी में दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। यहां 60 से अधिक कनेक्शन हैं। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व प्रधान शिवपद विश्वास, चितरंजन मजूमदार, सुभाष सिकदार, देवज्योति सिकदार, आशीष, सुखरतन, दुलाल सरदार, अजय विश्वास, तारापद विश्वास समेत कई उपभोक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें