फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: डॉ. आंबेडकर की एडिटेड फोटो वायरल करने पर रोष

विज्ञापन
पूरनपुर में कोतवाल को ज्ञापन देते भीम आर्मी के कार्यकर्ता- स्वयं
विज्ञापन
भीम आर्मी ने दिया ज्ञापन, आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग
विज्ञापन


पूरनपुर। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने एआई का दुरुपयोग कर संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की एडिटेड फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने का विरोध किया है। कार्यकर्ताओं ने कोतवाल को ज्ञापन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आरोपी के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन


शनिवार को भीम आर्मी के नगराध्यक्ष शुभम सागर के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कोतवाल पवन कुमार पांडेय को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया कि एक युवक ने इंस्ट्राग्राम आईडी पर संविधान निर्माता की आपत्तिजनक फोटो एआई से बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इससे बाबा साहब के अनुयायियों, अंबेडकर वादियों में रोष है। संविधान निर्माता का अपमान पूरे देश का अपमान है। शीघ्र ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो भीम आर्मी और भारत एकता मिशन आंदोलन करेगी। ज्ञापन देने वालों में शुभम सागर, देवभूषण, चंदशेखर आजाद, डॉ. रियाजुद्दीन आजाद, अब्दुल कदीर, दिनेश कुमार कोहली आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें