फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कीचड़युक्त पानी से तैयार हो रहा नाले के लिए मसाला

Tue, 18 Jun 2024 02:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
नाली से पानी निकालता श्रमिक । स्रोत - वायरल वीडियो
विज्ञापन
पीलीभीत। नाला निर्माण में ठेकेदारों की मनमानी हावी है। अब नाला निर्माण के लिए तैयार हो रहे मसाले में नाली का गंदा पानी मिलाने का वीडियो वायरल हो रहा है। इससे नालों की मजबूती पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

शहर में निर्माणाधीन नालों की गुणवत्ता को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। जांच के लिए अधिकारी हामी तो भर रहे हैं लेकिन कार्रवाई नहीं हो पा रही है। इसी क्रम में अब एक और मामला सामने आया है। यह चौंकाने वाला है। जिला पंचायत विश्रामगृह के पीछे निर्माणाधीन नाले में मानकों को ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यही नहीं निर्माण के लिए तैयार किए जा रहे मसाला बनाने में भी घोर लापरवाही बरती जा रही है।
वायरल वीडियो में श्रमित नाले के लिए बन रहे मसाले में पास में ही नाली में भरे कीचड़युक्त पानी को डाल रहे हैं। ऐसे में नाले की मजबूती पर भी सवाल उठने लगे हैं। पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने बताया कि मामला संज्ञान में आया था। वह मौके पर गईं थी। ठेकेदार को मोहल्ले के लोगों के सामने बुलाकर कड़ी चेतावनी दी गई। वहां पर पानी का टैंकर भी खड़ा कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें