फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्कर्स ने किया परियोजना कार्यालय का घेराव

Wed, 14 Sep 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
आंगनबाड़ी वर्कर्स ने किया परियोजना कार्यालय का घेराव - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
 अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल रहे आंगनबाड़ी वर्कर्स का धरना-प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। नेहरू पार्क में धरना देकर आंगनबाड़ी वर्करों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद शहर परियोजना कार्यालय पहुंचकर घेराव किया।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी घोषित करने की मांग को लेकर महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ पिछले 13 दिनों से हड़ताल पर है। बुधवार को महिलाएं नेहरू पार्क में एकत्र हुईं। जिलाध्यक्ष गुलशन जहां ने कहा कि हम अपने हक मांगने को हड़ताल कर रहे हैं, लेकिन सत्ता के इशारे पर अधिकारी हम पर काम का दबाव बनाकर आंदोलन खत्म कराना चाहते हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर किसी भी हालत में पीछे नहीं हटेंगी और यदि उनके आंदोलन को कुचले का प्रयास हुआ तो इसका भी जवाब दिया जाएगा। धरने के बाद आंगनबाड़ी वर्कर जुलूस के रूप में नकटदाना चौराहा के निकट स्थित शहर परियोजना कार्यालय पहुंचीं और नारेबाजी कर कार्यालय का घेराव किया। कार्यक्रम में मंजू मलिक, पुष्पा सागर, रेशमा, शशि भारद्वाज, सोफिया, माया, हेमलता, बबीता, अंजलि मलिक, गुलजार, रिमा, मंजू राठौर, इरम जहां, शादाब, रानी देवी, साधना वाजपेई, ऊषा, सुषमा देवी, नीतू सिंह, तरन्नुम आदि मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें