फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पीलीभीत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हार्ट अटैक से मौत, पति का आरोप- एसआईआर कार्य को लेकर था दबाव

Thu, 11 Dec 2025 01:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनके पति के मुताबिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एसआईआर में सहायक के तौर पर काम कर रही थीं। आरोप लगाया कि पत्नी पर फॉर्म भरने का दबाव बनाया जा रहा था, जिससे वह परेशान थीं। 
विज्ञापन
तारावती का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बिलसंडा ब्लॉक क्षेत्र के गांव घनश्यामपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र द्वितीय में तैनात कार्यकता तारावती (50 वर्ष) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। परिजनों के मुताबिक तारावती एसआईआर में सहायक के रूप में काम कर रही थीं। बुधवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें नगर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


गांव घनश्यामपुर निवासी तारावती बुधवार सुबह ऑनलाइन हाजिरी लगाने के बाद ड्यूटी पर पहुंची थीं, उसी वक्त उनकी हालत खराब हुई। परिजनों का कहना है कि मंगलवार को ही उनके पति रमेश बरेली से दवाई लेकर लाए थे, लेकिन इसके बावजूद उनकी सेहत में सुधार नहीं हुआ। 

यह भी पढ़ें- UP: अल्ट्रासाउंड जांच में जुड़वा की पुष्टि, जन्मी सिर्फ एक बच्ची; बरेली में सामने आया चौंकाने वाला मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


पति रमेश ने आरोप लगाया कि तारावती पर एसआईआर फॉर्म भरने और पुष्टाहार वितरण को लेकर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से भी परेशान थीं। वहीं सीडीपीओ प्रभारी सुरभि सक्सेना का कहना है कि कार्यकर्ता की मौत की जानकारी उन्हें मिली है, लेकिन एसआईआर फॉर्म भरने की कोई लिखित ड्यूटी उन्हें नहीं सौंपी गई थी। तारावती की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें