फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अंडमान निकोबार के युवक से नहीं हुई थी लूट, पुलिस ने दर्ज रिपोर्ट की रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली पुलिस ने अंडमान निकोबार के युवक से हुई लूटपाट को विवेचना में फर्जी पाया और दर्ज रिपोर्ट निरस्त कर दी है।
विज्ञापन

अंडमान निकोबार के थाना लखलऊ के विजय नगर निवासी पीकेएस मूर्ति दो दिसंबर को बरेली के एक मेडिकल संस्थान में नौकरी के सिलसिले में साक्षात्कार देने आया था। साक्षात्कार देने के बाद वह युवक वापस जाने के लिए सेटेलाइट बस स्टेशन बरेली से शाहजहांपुर जाने वाली बस के बजाए धोखे से बीसलपुर आने वाली रोडवेज बस में बैठ गया था।
चालक ने उसे बीसलपुर के ईदगाह चौराहे पर उतार दिया था। इसके बाद वह शाहजहांपुर जाने के लिए ईदगाह चौराहे पर एक टैंपो से रवाना हुआ था। उस टैंपो पर ईदगाह चौराहे से दो और युवक बैठे थे। चीनी मिल के आगे ईंट भट्टा के पास टैंपो में बैठे उन युवकों ने उसका बैग लूट लिया था। बैग में 29 हजार रुपये, मोबाइल फोन, जरूरी कागजात और कपड़े थे। विरोध करने पर उन लेागोंं ने युवक की लात-घूसों से पिटाई कर दी थी। लूटपाट करने के बाद उन युवकों ने उस युवक को चलते टैंपो से धक्का दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लुटे पिटे युवक ने उसी दिन कोतवाली में दोनों अज्ञात युवकों के विरुद्ध तहरीर दी थी। पुलिस ने बैग चोरी करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। रिपोर्ट कराने के बाद युवक अंडमान निकोबार लौट गया था। कोतवाल अशोकपाल ने बताया कि विवेचना में युवक द्वारा लगाए गए आरोप सिद्ध नहीं हो सके। युवक के मोबाइल फोन का नंबर जब सर्विलांस पर लगाया गया तो स्पष्ट हुआ कि घटना वाले दिन फोन महाराष्ट्र में था। कोतवाल ने बताया कि विभागीय उच्चाधिकारियों से अनुमति लेने के बाद रिपोर्ट खारिज कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें